फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The northern lane of the highway will be closed for a month from July 20

Bhadohi News: 20 जुलाई से हाईवे का उत्तरी लेन एक माह के लिए होगा बंद

Wed, 10 Jul 2024 03:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
The northern lane of the highway will be closed for a month from July 20
ज्ञानपुर। आगामी श्रावण मास को देखते हुए 20 जुलाई से वाराणसी-प्रयागराज हाईवे का उत्तरी लेन बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद एक महीने तक दक्षिणी लेन से आवागमन होगा। मंगलवार को जिलाधिकारी विशाल सिंह ने यह जानकारी दी। वे मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में श्रावण मास, कांवड यात्रा और मोहर्रम को लेकर विभिन्न संप्रदाय के धर्मगुरुओं और अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तरी लेन बंद होने के साथ ही हाईवे उत्तरी लेन पर निकलने वाले समस्त मार्गों पर बैरियर लगा दी जाएगी और वहां पर पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहार में झूठी अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति पर प्रशासन की पैनी नजर है। डीएम ने क्षेत्र के धर्मगुरुओं से संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया। कहा कि मंदिरों व मस्जिदों का निरीक्षण करते रहे। साफ-सफाई, बिजली, पानी इत्यादि की व्यवस्था समूचित हो। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। निकाय के ईओ को सख्त निर्देशित किया कि ताजियें व कॉवर रुट पर साफ-सफाई, चुना छिड़काव, प्रयाप्त पेयजल, विद्युत तार, जर्जर लटकते न हो। पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी दशा में त्योहारों में नई परंपरा की शुरुआत न करें। भीड़भाड़ वाले स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएं।
विज्ञापन

कांवरियां लेन पर लगेगा बैरियर
एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेन्द्र मौर्य ने बताया कि श्रावण मास 20 जुलाई से शुरु हो रहा है। 20 जुलाई से ही प्रयागराज-वाराणसी हाईवे का उत्तरी लेन बंद होगा। जिसके बाद प्रयागराज बार्डर, ऊंज से वाराणसी बार्डर पर बाबूसराय तक राष्ट्रीय राजमार्ग के एक लेन के बैरियर लगाया जाएगा। उन्होंने एनएचआई के ओर से टॉयलेट व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था वाले स्थलों-जैसे लालानगर टोल प्लाजा, औराई बस अड्डे के पास आदि स्थलों पर पूरी तरह से सदैव क्रियान्वित करने का निर्देश दिया। बैठक में सीएमओ डॉ. एसके चक, एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह, एसडीएम भानसिंह, अरुण गिरी, बरखा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed