फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The construction work of incomplete CHC will be completed with Rs 1 crore 75 lakh.

Bhadohi News: 1 करोड़ 75 लाख से पूर्ण होगा अधूरे सीएचसी का निर्माण कार्य

Sat, 20 Jan 2024 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
The construction work of incomplete CHC will be completed with Rs 1 crore 75 lakh.
दुर्गागंज। एक दशक से अधूरा पड़ा अभोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य जल्द ही शुरु होगा। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए शासन स्तर से एक करोड़ 75 लाख रुपए बजट स्वीकृत किया गया है। सीएचसी बन कर तैयार होने के बाद क्षेत्र के करीब 10 दर्जन गांव के लाखों लोगों को बेहतर उपचार मिलेगा।
विज्ञापन

अभोली में स्वास्थ्य केंद्र न होने के कारण लोगों को ज्ञानपुर, सुरियावां जाना पड़ता है। इससे मरीजों को परेशानी तो होती ही है, बल्कि आर्थिक बोझ भी बढ़ता है। अभोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की स्वीकृति 2009 में हुई थी। 2010 में निर्माण शुरू किया गया। तत्कालीन शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्रा ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इसके लिए 3 करोड़ 25 लाख रुपए का बजट आवंटित किया गया था, लेकिन कार्यदायी संस्था और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते कार्य पूरा नहीं हो सका। सिर्फ बिल्डिंग बनकर तैयार है लेकिन प्लास्टर नहीं हुआ है। निर्माण कार्य में धांधली को लेकर तत्कालीन परियोजना प्रबंधक, एकाउटेंट को जेल भी जाना पड़ा था। इसके बाद से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। जिसे बनवाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार सांसद, विधायक से मांग किया, लेकिन वह सिर्फ एक औपचारिकता बन कर रह गया। ब्लाक में सीएचसी न होने के कारण लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा था। बेहतर उपचार के लिए मरीजों को ज्ञानपुर 25 किमी, तो सुरियावां 18 किमी जाना पड़ता था। इससे मरीज को परेशानी के साथ ही आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता था। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके चक ने बताया कि कार्यदायी संस्था से बात हुई है। टेंडर हो चुका है। जिसके लिए एक करोड़ 75 लख रुपए की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed