फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The Congress lodged a complaint against Mahant Raju Das at the police station

Bhadohi News: कांग्रेस ने महंत राजू दास के खिलाफ थाने में की शिकायत

Fri, 28 Aug 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The Congress lodged a complaint against Mahant Raju Das at the police station
दुर्गागंज। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद पर महंत राजू दास द्वारा अभद्र टिप्पणी को लेकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहरीर दी। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई। जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ बिंद ने महंत राजू दास के खिलाफ तहरीर दी। कहा कि महंत राजू दास द्वारा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के साथ कथित रूप से किए गए अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज का की, इसलिए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करें। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि सार्वजनिक मंच पर किसी भी व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक एवं सामाजिक मर्यादाओं के विरुद्ध है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर रमाशंकर बिंद, सुरेश चौहान, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह टोनी, राजदेव बिंद, मकोइ लाल बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed