ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) परीक्षा को लेकर जिले में तैयारी पूरी हो चुकी है। जिले में बनाए गए सात केंद्रों पर कुल 15360 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। दो से चार जुलाई (तीन दिन) तक पांच पाली में आयोजित होने वाली परीक्षा के प्रत्येक पाली में 3072 में अभ्यर्थी शामिल होंगे। बुधवार को सभी केंद्रों पर सीटिंग प्लान से लेकर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रकाश, पेयजल व अन्य व्यवस्थाएं पूरी की गई। साथ परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों के संचालन की स्थिति देखी गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर परीक्षा सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी। परीक्षा नकल विहीन हो एवं पारदर्शिता बनी रहे इसे लेकर प्रत्येक केंद्र व्यवस्थापक के साथ दूसरे विद्यालय के शिक्षक को सह केंद्र व्यवस्थापक के रूप में तैनात किया गया है। परीक्षा के लिए जिले में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर (दो केंद्र), विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज, गोपीगंज, एमए समद इंटर कॉलेज भदोही एवं श्रीइंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही को केंद्र बनाया गया है। प्रथम पाली में सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक व द्वितीय पाली 2.30 से शाम पांच बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। चार जुलाई को मात्र सुबह पाली में परीक्षा होगी। अ