फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Terror of mad dog, attack on seven

पागल कुत्ते का आंतक, सात पर किया हमला

Sat, 29 Oct 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Terror of mad dog, attack on seven
ज्ञानपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक पागल कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन कुत्तों के काटने की घटना सामने आ रही है। शुक्रवार को ज्ञानपुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों के सात लोगों पर कुत्ते ने हमला कर दिया। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में शुक्रवार को 55 लोग कुत्ता काटने का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। जिसमें 48 लोग दूसरा इंजेक्शन लगवाने पहुंचे थे। कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

दो दिन पहले ही भदोही ब्लाक के मिश्रीपुर गांव में एक चार साल के बच्चे पर पागल कुत्ते ने हमला बोलकर बुरी तरह जख्मी कर दिया था। जिसमें मासूम को 35 टांके लगे थे। कुत्तों के बढ़ते आतंक ने सड़क पर निकल रहे लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। शुक्रवार को ज्ञानपुर के गणेशरायपुर निवासी रंजीत, कारिगांव के करन, पाली ज्ञानपुर से स्नेहा, ज्ञानपुर नगर के सूरज, राजेश और दुल्हीपुर निवासी बिपिन, डब्ल्यू पर पागल कुत्ते ने हमला बोल दिया। ये सभी लोग इंजेक्शन लगवाने हॉस्पिटल पहुंचे।
विज्ञापन

खूंखार और पागल कुत्तों ने लोगों के अंदर भय का माहौल पैदा कर दिया है। वार्ड में तैनात फार्मासिस्ट उदयनारायण वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सेंटर पर 55 लोगों को कुत्ता काटने का इंजेक्शन लगाया गया। जिसमें 48 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया। वहीं सात लोग ऐसे थे, जिन्हें शुक्रवार को कुत्ते ने काटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed