फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP furious against NRC

एनआरसी के खिलाफ सपाजन हुए उग्र,दो सौ गिरफ्तार

Thu, 19 Dec 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
SP furious against NRC
ज्ञानपुर। नागरिकता कानून समेत विभिन्न समस्याओं के विरोध में बृहस्पतिवार को सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया। प्रदर्शनकारियों का एक धड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश कर गया, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने उन्हें बाहर निकाल दिया। जबकि दूसरे गुट को मुख्य गेट पर ही रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान नागरिकता कानून को निरस्त करने की मांग की गई। पुलिस ने डेढ़ सौ से अधिक सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बस में भरकर पुलिस लाइन ले गई। बाद में निजी मुचलकों पर उन्हें रिहा कर दिया गया। सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक हंगामा चला। दूसरी ओर वामपंथी दलों ने भी एनआरसी और सीएए के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को भेजा।
विज्ञापन

सपा नेता एक सप्ताह पहले से एनआरसी, जनसमस्या, हत्या, लूट, बलात्कार, बेरोजगारी, मंहगाई के खिलाफ विशाल धरना-प्रदर्शन की सफलता के लिए समर्थन जुटा रहे थे। बृहस्पतिवार को भारी हुजूम के साथ निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी, पूर्व विधायक जाहिद बेग, हसनैन अंसारी, नंदकुमार मौर्य, प्रदीप यादव, रमेश यादव ददा, राजेश एस बिंद अलग-अलग समूहों में मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने धरना देकर भाजपा सरकार विरोधी नारेबाजी की। भदोही नगर, चौरी, दुर्गागंज, अभोली, सुरियावां, पाली, कुढ़वा, औराई, घोसिया, माधोसिंह, खमरिया नगर, डीघ, सीतामढ़ी, धनतुलसी, कोइरौना बाजार, जंगीगंज, सरायजगदीश, कुलमनपुर, सुभाषनगर, दानूपुर, मतेथू आदि क्षेत्रों से कार्यकर्ता हाथों में बैनर-तख्तियां लेकर धरना-प्रदर्शन स्थल पर पहुंचते रहे।
विज्ञापन

मुख्यालय गेट पर सिद्दीकी, मुख्यालय के अंदर जाहिद बेग के साथ कई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार की तानाशाही रवैया को छोड़ने, कानून का राज कायम करने, मुस्लिमों को न्यायसंगत नागरिकता बिल का लाभ देने, व्यापारियों को सुरक्षा, पीड़ित महलिाओं-युवतियों के साथ हो रहे अपराध को रोकवाने, बेरोजगारों को रोजगार दिलाने, महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। प्रदर्शन में नान्हक यादव, ओमप्रकाश यादव, महेंद्र यादव, कमला शंकर महतो, शोभनारायण यादव, वि कास यादव, दीनानाथ, संतोष, धर्मेंद्र मिश्रा पप्पू, अजीत सिंह, रामयज्ञ पाल, हृदय नारायण, रीता वर्मा, श्यामधर, लालचंद बिंद, काशीनाथ पाल, मनोज, जितेंद्र, रामकिशोर, कल्लन यादव, रामधनी यादव, घनश्यामदास
विज्ञापन
विज्ञापन

महामहिम के नाम सौंपा मांग पत्र
ज्ञानपुर। सपाजनों ने मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित विभिन्न मांगें रखीं, जिसमें समाज को धर्म-जाति पर बांटने वाले नागरिकता संशोधन बिल को निरस्त करने, दुष्कर्म, हत्याओं के दोषियों को घटना के 30 दिन के अंदर दंड देने, ओलावृष्टि से किसानों को हुई क्षतिपूर्ति का प्रबंध, गन्ना किसानों को राहत देकर दलालों पर प्रभावी कार्रवाई, गन्ना किसानों से अवैध वसूली बंद करने, गन्ना मूल्य 450 रुपये क्विंटल करने, 31 दिसंबर तक पांच हजार करोड़ गन्ना बकाया का भुगतान कराने, बंद चीनी मिलों को चालू कराने आदि की मांगे रखीं। मांगों का पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा।

वामपंथी दल ने सौंपा ज्ञापन
ज्ञानपुर। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को मुख्यालय पहुंचे वामपंथी दलों ने भी राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांगपत्र डीएम को सौंपकर भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। इसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ादी) शामिल रहीं। वाम दलों के भूलाल पाल, बनारसी सोनकर, जगन्नाथ मौर्य, राजेंद्र प्रसाद कन्नौजिया, कैलाशनाथ बिंद, रामजीत यादव, लल्लन मौर्य, मुरलीधर पाल, इंद्रावती देवी, उर्मिला देवी, रामचंदर पटेल, पंधारी यादव ने महंगाई, अपराध, बेरोजगारी, एनआरसी के विरोध में ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed