फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Solution day; Increasing revenue cases spoiled the calculations cases remained pending

Bhadohi : समाधान दिवस ; राजस्व के बढ़ते मामलों ने बिगाड़ी गणित, लंबित रह गए मामले, आश्वासन पर आश्वासन

Sat, 14 Dec 2024 07:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 14 Dec 2024 07:58 PM IST
सार

समाधान दिवस भले ही जनता की समस्याओं के समाधान के लिए होता हो लेकिन भदोही में इसके मायने अलग दिखे। यहां पर 88 मामले आए और 78 मामले लंबित रह गए। 95 फीसदी राजस्व संबंधी थे।
 

विज्ञापन
Solution day; Increasing revenue cases spoiled the calculations cases remained pending
समाधान दिवस पर पहुंचे फरियादी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ज्ञानपुर जिले के नौ थानों में शनिवार को समाधान दिवस में आए 88 प्रार्थनापत्रों में मात्र 10 का समाधान हो सका। 78 मामले लंबित रह गए। इनके निस्तारण के लिए कागजी टीम गठित की गई। लंबित मामलों के निस्तारण के लिए एक बार फिर फरियादियों को आश्वासन दिया गया। अधिकतर मामले राजस्व से जुड़े रहे। भदोही कोतवाली में डीएम विशाल सिंह स्वयं जन शिकायत सुनने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाली जनता की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करें। इसमें किसी भी स्तर पर हीलाहवाली ठीक नहीं है।

विज्ञापन


राजस्व से जुड़ा मामला हो तो हल्का लेखपाल और कानूनगो को लेकर ही मौके पर जाएं। जिससे उसका समयबद्ध तरीके से निस्तारण हो सके। पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने कोइरौना थाने में लोगों की समस्याएं सुनी। पुलिस विभाग के आंकड़ो पर गौर करें तो सभी थानों में कुल 88 प्रार्थना आए। इसमें 83 राजस्व और पांच पुलिस के शामिल रहे। पुलिस के पांच एवं राजस्व के पांच समेत कुल 10 मामलों का निस्तारण किया गया। ऊंज संवाददाता के अनुसार, नायब तहसीलदार ज्ञानपुर की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां पर आए छह मामलों में सभी लंबित रह गए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक रमाकांत यादव, दिनेश त्रिपाठी, अनिल कुमार तिवारी, दिनेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


साहब छह माह से चक्कर लगा रहा हूं...
केस एक- शिवरामपुर निवासी मदनलाल ने ने कहा कि छह महीने में करीब आठ बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं। तहसील और थानों में कई बार आया, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। उसकी भुमिधरी में कुछ लोग जबरदस्ती कब्जा किए हैं। न्याय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




केस-दो- लोकमनपुर की निवासी सुरजमनी देवी ने कहा कि उसकी भूमिधरी पर पड़ोसियों ने कब्जा कर लिया है। हटाने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया, पर अब तक निस्तारण नहीं हो सका। वहां से मिट्टी हटाने की बात करती हूं तो मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। गोपीगंज के कसिदहां निवासी शिव कुमार मौर्य ने कहा कि जमीन से जुड़ा मामला है। भूमिधरी से कब्जा हटाने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया। उच्चाधिकारियों ने टीम गठित किया, लेकिन लेखपाल और पुलिस अब तक मौके पर नहीं पहुंची। लेखपाल पर आरोप लगाया कि जांच के नाम पर सिर्फ विपक्षी के यहां जाते हैं। तिलंगा निवासी ताड़क नाथ गिरी का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने सार्वजनिक खड़ंजा पर अतिक्रमण कर लिया है। इससे आवागमन में दिक्कत होती है। शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। जखांव के मदन सिंह का आरोप है तहसील दिवस,थाना दिवस पर कई बार शिकायत के बाद भी जमीन की पक्की पैमाइश नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed