फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shikshamitras celebrated Black Day at the Collectorate

Bhadohi News: कलेक्ट्रेट पर शिक्षामित्रों ने मनाया काला दिवस

Fri, 26 Jul 2024 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitras celebrated Black Day at the Collectorate
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया। मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री मांगों का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। कहा कि उनकी मांगें पूरी न हुई तो पांच सितंबर को लखनऊ में आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शाहनवाज खां ने कहा कि 23 साल से प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्र पढ़ा रहे हैं। बीटीसी उत्तीर्ण होने के बाद भी उन्हें मात्र 10 हजार मानदेय दिया जा रहा है। महंगाई के बीच अल्प मानदेय में उनको परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। इससे शिक्षामित्र आर्थिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन

14 नवंबर 2023 को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा के निर्देश पर निदेशक की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई। कमेटी ने कई प्रस्ताव शासन को भेजा, लेकिन उस पर अब तक अमल नहीं किया गया। संगठन की ओर से नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों को स्थायी करते हुए नियमित वेतनमान, महंगाई को देखते हुए नियमितीकरण होने तक अन्य राज्यों राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, बिहार की तरह वेतन- मानदेय, मूल विद्यालय से वंचित शिक्षा मित्रों को विकल्प के आधार पर पुनः मूल विद्यालय पर समायोजन आदि मांगे की गई हैं। इस मौके पर संतराम प्रजापति, प्रदीप उपाध्याय, विजय शंकर यादव, मिथुन, राजकुमार, विनोद व ममता आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed