फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sampled food products by raiding

छापा मारकर फूड प्रोडक्ट्स के सैंपल लिए

Thu, 25 Mar 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sampled food products by raiding
घोसिया। होली के त्यौहार पर नकली मावा और मिलावटी उत्पादों की शिकायत पर बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने ने विभिन्न दुकारों पर छापा मारा। खाद सुरक्षा विभाग ओर से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी के नेतृत्व में जांच टीम ने देर शाम मिठाई, नमकीन आदि की दुकानों पर छापा मारा। अधिकारियों ने छापा मारकर खाद्य सामग्रियों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। छापेमारी का पता चलते बाजार में अफरातफरी मच गई। दुकानदारों में हड़कंप मच गया। खाद्य सामग्रियों के दुकानों के शटर धड़ाधड बंद होने लगे। खाद्य विभाग के छापा मारने की खबर सुनकर कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से भाग निकले। इस दौरान फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम की ओर से उपरौठ में नमकीन व्यापारी, चिप्स व्यापारी, पानी व्यापारी के दुकानों से सैपल लिए गए। जबकि खमरिया में फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने मिठाई की दुकान और किराना के दुकान से ब्रांड सरसो के तेल का नमूना लिया। मामले में चीफ फूड सेफ्टी ऑफिसर केएन त्रिपाठी ने दुकानदारों से कहा कि मिलावटी सामानों की बिक्री न करें। मिलावटी खद्य सामग्री बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सीएफओ ने बताया कि खाद्य सामग्री को खुले के बजाए ढंककर रखें। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अघिकारी विनोद शर्मा, रामसुरत यादव, ज्ञानेंद्र पाल, सब इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय, शिवा निर्भय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed