फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Samadhan Diwas: Only 23 out of 171 complaints resolved

समाधान दिवस : 171 शिकायतों में सिर्फ 23 का निस्तारण

Sun, 23 Jun 2024 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas: Only 23 out of 171 complaints resolved
ज्ञानपुर। तहसीलों और थानों में जन शिकायतों के निस्तारण के लिए शुरू किए गए समाधान दिवस अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को समाधान दिवस में 171 फरियादी पहुंचे, लेकिन 23 का ही निस्तारण हो सका। 158 मामलों के लिए टीम गठित की गई। डीएम विशाल सिंह ने दो थानों पर पहुंचकर जन शिकायतें सुनीं। स्टेशन अफसरों को हिदायत दी कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करें। सिर्फ टीम बनाकर इतिश्री न किया जाए।


ऊंज और सुरियावां थाने में पहुंचे डीएम ने संवाद किया। कहा कि ज्यादातर मामले राजस्व से संबंधित आ रहे हैं। ऐसे में सक्रिय भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दशवतपुर गांव के मामले को लेकर हल्का लेखपाल को फटकार लगाई। पट्टीबेजाव गांव के दिव्यांग व्यक्ति की प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए पुलिस को निस्तारण का निर्देश दिया। यहां 40 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें 35 राजस्व एवं चार पुलिस के रहे। छह का निस्तारण किया गया। ज्ञानपुर कोतवाली में एसडीएम भान सिंह की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गई। प्रभारी निरीक्षक राम ध्यान यादव ने बताया कि यहां 16 शिकायतें आईं, दो का निस्तारण हुआ। औराई में एसडीएम बरखा सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। कमिश्नर की फटकार के बाद भी राजस्व के मामले कम नहीं हो रहे हैं। 18 मामलों में 15 राजस्व से संबंधित रहे। एक भी मामला निस्तारित नहीं हो सका। इस मौके पर तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति, कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय आदि रहे। कोइरौना थाने में सात में सभी लंबित रह गए। दुर्गागंज थाने के प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि राजस्व के छह समेत सात शिकायतें आईं, इसमें 1 का निस्तारण किया गया। चौरी थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चार पुलिस और 16 राजस्व समेत 20 शिकायतें आईं। ऊंज थाने में पांच प्रार्थना पत्रों में सभी लंबित रह गए। गोपीगंज कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने शिकायतें सुनी। सभी नौ थानों में 171 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें 158 राजस्व और 13 पुलिस विभाग के रहे। पुलिस के 13 और राजस्व के 10 शिकायतें निस्तारित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed