फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rohit of Khemapur arrested in police recruitment paper leak

Bhadohi News: पुलिस भर्ती के पेपर लीक में खेमापुर का रोहित गिरफ्तार

Sun, 17 Mar 2024 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Rohit of Khemapur arrested in police recruitment paper leak
ज्ञानपुर। सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपल लीक मामले में एसटीएफ ने रोहित पांडेय को गिरफ्तार किया है। वह कोइरौना क्षेत्र के खेमापुर का रहने वाला है। शनिवार को इसकी सूचना मिलने के बाद गांव के लोग स्तब्ध रह गए। रोहित ने हाल ही अहमदाबाद की ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी शुरू की थी।
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती परीक्षा में गोलमाल के मामले में चार साल पूर्व कोइरौना के बारीपुर के रूद्रपति और मायापति का नाम सामने आया था। एसटीएफ ने मुख्य आरोपी केएल पटेल, रूद्रपति को साल 2020 में ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि मायापति मई 2023 में गिरफ्तार हुआ। शिक्षक भर्ती मामले में मुख्य आरोपी की गैंगस्टर में करोड़ों की संपत्ति जब्त हो चुकी है। इस बीच सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में भदोही का नाम जुड़ गया है। कोइरौना के खेमापुर निवासी रोहित पांडेय अहमदाबाद स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। ग्राम प्रधान ने बताया कि वह सरल स्वभाव का है। उसका नाम इस मामले में आया पता नहीं। इससे पूरा गांव स्तब्ध है। उसके पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं। छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच एसटीएफ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed