{"_id":"66f6c12adf355300880a3acd","slug":"report-of-four-including-psychiatrist-in-the-district-dengue-positive-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-117133-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जिले में मनोचिकित्सक समेत चार की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जिले में मनोचिकित्सक समेत चार की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के नैदानिक मनोचिकित्सक सहित चार लोगों की डेंगू रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आई है। चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। सभी के एलाइजा जांच के लिए सैंपल भदोही सीएचसी भेजा गया है। इसी के साथ जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई। अब तक ज्ञानपुर, डीघ और अभोली क्षेत्र में डेंगू के मामले आए हैं।
मानसून सीजन में मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ता है। जरा सी लापरवाही बरतने पर लोग डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आते हैं। बीते साल रिकॉर्ड डेंगू के 280 मरीज मिले थे। ऐसे में स्वास्थ्य महकमा पहले से ही अलर्ट है। सात रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) का गठन करके डेंगू मरीजों की निगरानी की जा रही है। 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू मरीज के लिए 84 बेड भी आरक्षित हैं।
जिले में नैदानिक मनोचिकित्सक कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने बृहस्पतिवार को चिकित्सक की सलाह पर जिला चिकित्सालय में डेंगू की जांच कराई। यहां किट से जांच करने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सक ने दवा दी। उनका सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए भदोही सीएचसी भेजा गया है। इसके अलावा ज्ञानपुर, डीघ और अभोली में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट डेंगू पाॅजिटिव है। मलेरिया विभाग ने ज्ञानपुर, अभोली, डीघ गांव में दवा का छिड़काव करा दिया है।
विज्ञापन
डेंगू मरीज की निगरानी कर रही सात आरआरटी टीम
डेंगू मरीजो की निगरानी के लिए सात आरआरटी टीम गठित है। एक टीम में चार स्वास्थ्यकर्मी हैं। इसमें आशाकर्मी, सीएचसी से दो और सीएमओ कार्यालय से एक स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। ये टीमें सीएचसी और सीएमओ के अधीन काम करेंगी। डेंगू मरीज मिलने पर गांव में दवा छिड़काव करवाना, मरीज की निगरानी करना आदि टीम की जिम्मेदारी होगी। बीते साल ज्ञानपुर के पुरानी बाजार, छोटा डीह, मोढ़, करियाव, सुरियावां नगर, भदोही के नई बाजार, चांदनी चौक, लोहिया नगर, जलालपुर, नई बस्ती, रजपुरा क्रॉसिंग, आलमपुर, औराई के सहसेपुर और उगापुर, घोसिया, खमरिया और सीतामढ़ी आदि स्थानों पर डेंगू के मरीज मिले थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --