फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rajiv Rai

कृपा पात्र मंत्री के विभाग में ही उनकी नहीं सुनी जाती बात : राजीव राय

Sun, 21 Jun 2026 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Rai
मऊ। समाजवादी पार्टी सांसद राजीव राय ने रविवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार और ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मंत्री को कृपा पात्र मंत्री बताते हुए कहा कि उनके अपने विभाग में ही उनकी बात नहीं सुनी जाती।
विज्ञापन

सांसद राजीव राय ने कहा कि ऊर्जा मंत्री के विभाग में न जेई सुनता है और न ही लाइनमैन। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है। उन्होंने दौरान कथित भूमि विवाद और भूमाफिया से जुड़े बयानों पर भी सांसद ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जिस जमीन को लेकर लगातार दावे किए जा रहे थे, वह राजस्व अभिलेखों में सरकारी रास्ता दर्ज है। इसके बावजूद कुछ लोगों ने तथ्यों की जानकारी लिए बिना अनर्गल बयानबाजी की और जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों ने आरोप लगाए थे, अब वही लोग न्यायालय में समझौते का प्रयास कर रहे हैं। सांसद ने यह भी कहा कि संबंधित भूमि एक मुस्लिम परिवार की थी और सवाल उठाया कि क्या वह पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) परिवार का हिस्सा नहीं है?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed