फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Appointment: Sanjay Singhal takes over as ITBP chief, SSB DG is also a UP cadre IPS officer

नियुक्ति: संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

Sun, 01 Nov 2026 05:28 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 01 Nov 2026 05:28 PM IST
सार

1993 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय सिंघल ने रविवार को आईटीबीपी के महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। वह फिलहाल एसएसबी के महानिदेशक हैं। उन्होंने 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हुए शत्रुजीत कपूर का स्थान लिया है। सिंघल को पुलिस प्रशासन, सीमा सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

विज्ञापन
Appointment: Sanjay Singhal takes over as ITBP chief, SSB DG is also a UP cadre IPS officer
संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। संजय सिंघल फिलहाल एसएसबी डीजी हैं। उन्होंने शत्रुजीत कपूर का स्थान लिया है, जो भारतीय पुलिस सेवा में अपने विशिष्ट सेवाकाल के उपरांत 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हुए हैं। 
विज्ञापन


सिंघल को पुलिस प्रशासन, सीमा सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। अपने सेवाकाल में उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। साथ ही, मई 2002 से जून 2003 तक उन्होंने कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के अंतर्गत भी सेवाएं दीं।
विज्ञापन




इससे पूर्व सिंघल आईटीबीपी में उप महानिरीक्षक, सेक्टर मुख्यालय, देहरादून तथा महानिरीक्षक, पूर्वी सीमांत के पदों पर कार्य कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा, आसूचना एवं परिचालन प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। इसके उपरांत उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में विशेष महानिदेशक के रूप में सेवाएं दीं। वर्तमान में वे सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक का दायित्व भी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्कृष्ट एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए सिंघल को विशिष्ट सेवा का राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवा का पुलिस पदक, कठिन सेवा मेडल तथा कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में योगदान के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया जा चुका है। राज्य पुलिस, अंतरराष्ट्रीय शांति मिशन एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में व्यापक अनुभव रखने वाले सिंघल के नेतृत्व में आईटीबीपी की परिचालन क्षमताओं, आधुनिकीकरण और संस्थागत सुदृढ़ीकरण को नई गति मिलने की अपेक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed