{"_id":"6ae65873f3b47471730e84be","slug":"alert-at-stations-grp-and-rpf-carried-out-checking-drive-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-150816-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: स्टेशनों पर अलर्ट, जीआरपी और आरपीएफ ने चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: स्टेशनों पर अलर्ट, जीआरपी और आरपीएफ ने चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन
वंदे भारत समेत अन्य नई ट्रेनों के शुभारंभ और दीपावली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए शनिवार को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड पर स्थित स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
जीआरपी चौकी प्रभारी आनंद कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने आने-जाने वाली ट्रेनों की बोगियों, प्लेटफार्मों और यात्रियों के सामान की जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। वहीं, बिना वजह प्लेटफार्म पर घूम रहे लोगों को चेतावनी देकर बाहर भेजा गया। पुलिस ने यात्रियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के दिखने पर तत्काल रेलवे पुलिस को सूचना दें।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को बनारस स्टेशन पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वंदे भारत स्लीपर समेत कई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
चेकिंग टीम में कांस्टेबल रोशन चौहान, अजय कुमार, मो. ऐनामुल्लाह सिद्दीकी और रविशंकर सिंह आदि शामिल रहे।