फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Polyclinic worth six and a half crores is empty without animals.

Bhadohi News: साढ़े छह करोड़ की पॉली क्लिनिक पशुओं बिन सूनी

Thu, 23 May 2024 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Polyclinic worth six and a half crores is empty without animals.
ज्ञानपुर। जिले में मंडलीय पशु पॉली क्लीनिक का लाभ पशुपालकों को नहीं मिल पा रहा है। इसका लोकार्पण तीन साल पहले हो चुका है लेकिन क्लीनिक में न उपकरण है और न कर्मचारी। पशुपालकों को इसका लाभ भले ही न मिला हो लेकिन ज्ञानपुर पशुपालन विभाग का दफ्तर इसी क्लीनिक में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंडल के तीनों जिलों मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के पशुपालकों की सुविधा के लिए 2018 में भदोही में पशु पॉली क्लीनिक बनाने की स्वीकृति मिली। नवंबर 2018 में काम इसका काम भी शुरू कर दिया गया था। छह करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से अक्तूबर 2021 में तैयार कर लिया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका लोकार्पण कर दिया। लोकार्पण के तीन साल होने के बाद भी अब तक यह संचालित नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिले में तीन स्थायी और 28 अस्थायी गोशालाएं हैं। इनमें सात हजार के आसपास गोवंश संरक्षित हैं। इसके अलावा लगभग ढाई लाख लघु और सीमांत किसानों हैं। उनके पास भी पशु हैं। यहां पशुओं का उपचार, एक्सरे और दूसरे जांच उपकरण लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
पशु पॉली क्लीनिक का संचालन हो रहा है। शासन स्तर से कर्मचारियों की नियुक्त होनी है। वहीं से सारे उपकरण भी आएंगे।। जल्द ही पूरी क्षमता के इसका संचालन किया जाएगा। -- डॉ. डीपी सिंह, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed