फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police stopped encroachments on the road

सड़क पर कर रहे थे अतिक्रमण पुलिस ने रोका

Fri, 04 Dec 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Police stopped encroachments on the road
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के हिम्मतपुर बकुचियां जाने वाले मार्ग पर कुछ लोग कालम खड़ाकर अतिक्रमण करना चाहते हैं। इसको रोकने के लिए मोहल्ले के कुछ लोगों ने रजपुरा पुलिस चौकी में प्रार्थना दिया है। प्रार्थना पत्र पाकर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और तत्काल निर्माण रोकने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य करा रहे लोगों को अपने कागजात सत्यापित कराने के बाद ही निर्माण शुरू करने का आदेश दिया। शादाब, सरफराज, राशिद, गयासुद्दीन आदि ने प्रार्थना में बताया कि जिस जगह कालम खड़ा करने के लिए गड्ढा खोदा जा रहा है वह लबे सड़क पर है। यदि निर्माण कार्य न रोका गया तो हिम्मतपुर बकुचियां आने जाने वालों को भारी कष्ट होगा। कार आदि का आना जाना बंद हो जाएगा जिससे लोगों को तीज त्योहार, बिमारी, शादी विवाह के समय भारी दुश्वारी होगी। बताते हैं कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य रोकवा दिया और निर्माण करा रहे लोगों से कागजात तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed