{"_id":"6785a0d4f2cb580208b9fded7927bb70","slug":"pm-s-effigy-burnt-party-gathering-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वदलीय सभा कर फूंका प्रधानमंत्री का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वदलीय सभा कर फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Feb 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध मार्च के अजिमुल्लाह चौराहे पर पहुंच कर नेताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने का प्रयास किया।
देशव्यापी आह्वान पर गुरूवार को भारी संख्या में कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भाकपा (माले), फावर्ड ब्लाक, खेत मजदूर यूनियन, किसान सभा, बीड़ी कामगार संगठन के लोग पंजाब नेशनल बैंक शाखा के सामने जमा हुए।
11.30 बजे सर्वदलीय जूलुस लेकर लोग रवाना हुए। रास्ते में इसके लिए प्रधानमंत्री को दोषी ठहराते हुए नारेबाजी की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा.नीलम मिश्रा भी जुलूस में शामिल हुईं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सहयोगियों के साथ मिल कर देश में अस्थिरता पैदा करना चाहती है। कहा भाजपा, आरएसएस, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को कानून हांथ में लेेने की इजाजत दे दी गई है जबकि दूसरे लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
जुलूस अजिमुल्लाह चौराहे पर आकर खत्म हुआ जहां लोगों ने प्रधानमंत्री का प्रतीक पुतला फूंका। इस दौरान हुए सभा में पुतला दहन रोकने को लेकर पुलिस से हल्की झड़प भी हुई।
सभा में गिरफ्तार कन्हैया को निर्दोष बताते हुए मुकदमा वापस लेने और तत्काल रिहा करने की मांग की गई। जुलूस में इंद्रदेव पाल, मुशीर इकबाल, इजहार खां, सुशील श्रीवास्तव, कैलाशनाथ बिंद, जगरनाथ मौर्य, देवी प्रसाद मौर्य, जिला पंचायत सदस्य परदेशी राम, राजेंद्र कनौजिया, संजीव दूबे, करमचंद बिंद, ओमप्रकाश यादव, भुलाल पाल, रमापति यादव, इंद्रावती देवी, प्रेमबहादुर, इंदुप्रकाश पांडेय, प्रेमचंद गौतम, शोभनाथ गौतम, चंद्रमा वनवासी, अब्दुल हसन आदि शामिल रहे।