Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Alumni shared their experiences at the Alumni Meet 2026

Bhadohi News: पुरातन छात्र समागम-2026 में पूर्व विद्यार्थियों ने साझा किए अपने अनुभव

Mon, 23 Nov 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Alumni shared their experiences at the Alumni Meet 2026
भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में रविवार को पुरातन छात्र समागम-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लंबे समय बाद सहपाठियों से मिल कर सभी भाव विभोर हो उठे। पूर्व विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। समागम का उद्देश्य पूर्व छात्रों और संस्थान के बीच के संबंधों को प्रगाढ़ बनाना, स्मृतियों को ताजा करना व वर्तमान विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन का एक सार्थक मंच तैयार करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रो. ब्रजेश सिंह, प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुसाफ़िरखाना अमेठी इसी महाविद्यालय की प्रो. वर्षा रानी व डॉ. राजकुमार सिंह यादव महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय जंगल कौड़िया गोरखपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रो. ब्रजेश सिंह ने कहा कि पुरातन छात्र संस्थान की पूंजी और समाज में उसकी पहचान के संवाहक होते हैं। प्राचार्य प्रो. माया ने सभी पूर्व विद्यार्थियों और अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की निरंतर प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने आशा जताई कि पूर्व छात्रों का अनुभव और सहयोग संस्थान के सर्वांगीण विकास में अहम योगदान देगा। पुरातन छात्र समिति के सदस्य मुकुल सिंह ने समागम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सभी के सहयोग के लिए आभार जताया। वहीं महाविद्यालय से जुड़े एलुमनी अध्यक्ष विश्वेश्वर गुप्ता ने भी पूर्व छात्रों के संगठनात्मक प्रयासों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। सहायक अध्यापक डॉ. संजय यादव, विजय पाल, असित कुमार, मुकुल कुमार सिंह अंजलि पासी आदि ने अपने अनुभव और अपनी स्मृतियों को साझा किया। समिति के उपाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह एवं तबिंदा, जगत के. यादव, आशीष कुमार, आमिर खान, मुकुल सिंह ने मंच संचालन किया। आईक्यूएसी प्रभारी रवींद्र कुमार पांडेय, आईआईसी प्रभारी अनीश कुमार मिश्र, डॉ. सुजीत कुमार सिंह, डॉ.शिखा तिवारी, सह-संयोजक डॉ.रुस्तम अली, डॉ.अंकिता तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed