{"_id":"6b033fc0684339e2d304d37c","slug":"drizzle-overnight-brings-a-chill-clouds-drift-by-throughout-the-day-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-151815-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: रात में बूंदाबांदी होने से बढ़ी सिहरन, दिनभर बादलों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: रात में बूंदाबांदी होने से बढ़ी सिहरन, दिनभर बादलों की आवाजाही
विज्ञापन
ज्ञानपुर में दिन के समय छाया रहा बादल। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में मौसम का मिजाज दो दिनों से पूरी तरह बदला हुआ है। रात में हुई बूंदाबांदी से सिहरन बढ़ गई है। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे धूप नहीं निकल सकी। शनिवार रात करीब आठ बजे से रात 11 बजे तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद ठंडी हवाओं ने ठंड और बढ़ा दिया। वहीं दिन का तापमान दो दिनों से 26 डिग्री पर स्थिर है। रात का तापमान में लगातार वृद्धि जारी है। पारा तीन डिग्री बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात तूफान अकवान सक्रिय होने के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दो दिनों से बूंदाबांदी की स्थिति बनी हुई है। शनिवार दोपहर में बूंदाबांदी हुई, देररात तक रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकलने की कोशिश करती, लेकिन फिर बादलों में छिप जाती। ठंडी हवा चलने से दिन में भी ठिठुरन बनी रही। बाजारों में भी ठंड का असर दिखा, लोग जल्दी घरों को लौटते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। तापमान में कमी आने की उम्मीद है। किसानों ने खेतों में रखी फसलों को लेकर चिंता बनी हुई है। बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि बूंदाबांदी होने से खेत में कटी कर पड़ी धान की फसलों के डांठ नरम पड़ सकते हैं। लेकिन इससे नुकसान नहीं है, क्योंकि एक दिन धूप लगने के बाद इसकी मंडाई की जा सकती है। क्योंकि बारिश इतना तेज नहीं था।
इनसेट:
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
अकवान चक्रवात सक्रिय होने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते तीन दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान में वृद्धि जारी है। तीन दिनों रात का तापमान 13 डिग्री से बढ़कर 18 डिग्री पहुंच गया है। मौसम परिवर्तित होने से इसका असर लोगों की सेहत पड़ा है। अस्पताल में सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीज भी बढ़े हैं।
विज्ञापन
इनसेट:
तापमान पर एक नजर:
दिन - अधिकतम - न्यूनतम
रविवार - 26 - 18
शनिवार - 26 - 15
शुक्रवार - 27 - 13
बृहस्पतिवार - 28 - 13
बुधवार - 29 - 13