फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ????? ???????? ?? ?? ?One lakh cash and four kg of silver looted from bullion businessman

सराफा कारोबारी से एक लाख नकद और चार किलो चांदी की लूट

Fri, 11 Sep 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
????? ???????? ?? ?? ?One lakh cash and four kg of silver looted from bullion businessman
घोसिया। खमरिया-चेतगंज मार्ग पर खलवापुर से लगे सुनसान इलाके में शुक्रवार रात बदमाशों ने सराफा कारोबारी से एक लाख नकद और चार किलो चांदी लूटकर फरार हो गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के बरौत निवासी सराफा कारोबारी अमृत मौर्य व्यावसायिक कार्य के सिलसिले में मिर्जापुर गए थे। वहां से जेवर लेकर खमरिया के खलवापुर में अपने रिश्तेदार के घर आए। कुछ देर वहां रहने के बाद रात करीब आठ बजे वह बरौत लौट रहे थे। खमरिया-मिर्जापुर बॉर्डर पर एक बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे और कार रोकने का इशारा किया। तीनों ने चेहरा कपड़े से बांध रखा था। गाड़ी न रोकने पर जबर्दस्ती करने लगे और गाड़ी पर हाथ पैर से वार किया। गाड़ी खुलवाने के बाद सराफा कारोबारी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की। गाड़ी की डिग्गी खोलकर एक लाख नगद और चार किलो चांदी ले उड़े। पीड़ित ने बताया कि गाड़ी में वह और उसके ड्राइवर थे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर कोतवाल औराई रामजी यादव, खमरिया चौकी इंचार्ज सुशील त्रिपाठी, पीआरओ एसपी रणविजय सिंह सहित थाना चील्ह के चेतगंज पुलिस चौकी की टीम पहुंच गई। खमरिया चौकी इंचार्ज ने कहा कि तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही लुटेरे पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed