फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One and a half month old innocent died, death toll was four

डेढ़ माह के मासूम की मौत, मरने वालों की संख्या हुई चार

Thu, 19 May 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
One and a half month old innocent died, death toll was four
चौरी भदोही-वाराणसी मार्ग पर चौरी थाना क्षेत्र के रोटहां मंदिर के पास बरातियों से भरी स्कार्पियो-ट्रक की टक्कर में हुई दो महिलाओं व एक चालक की मौत के बाद शोकाकुल परिजन अभी सदमें ही थे कि बृहस्पतिवार को उसी घटना में घायल हुए एक डेढ़ माह के मासूम की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवावार की रात ज्ञानपुर के भिदिउरा से वापस चौरी के अमवा खुर्द जाते समय बरातियों से भरी स्कार्पियो की ट्रक से टक्कर हो गई थी। इस हादसे में दो महिलाओं व एक स्कार्पियो चालक की मौत हो गई थी। घटना में 15 लोग घायल हुए थे। सभी घायलों का इलाज चल रहा था। घायलों में एक डेढ़ वर्ष का मासूम भी था। उसकी मां सोनम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। इस तरह से इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब चार हो गई। मौत एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मासूम के चाचा सुरेन्द्र ने बताया की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हुई है । बताया कि वाराणसी के गंगा में शव को का प्रवाह कर दिया गया। इस मामले में चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह यादव ने बताया कि मासूम के मौत की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed