फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One and a half dozen snakes came out in the house one after the other

Bhadohi News: घर में एक बाद एक निकले डेढ़ दर्जन सांप

Sat, 22 Jul 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
One and a half dozen snakes came out in the house one after the other
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र देवाजितपुर गांव में एक कच्चे मकान में एक के बाद एक डेढ़ दर्जन सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी होते ही भीड़ जुट गई। गांव के लोगों ने सांपों को पकड़कर बाल्टी में रखा और उसे दूध पिलाने लगे।
विज्ञापन

देवाजितपुर निवासी अवधेश गौतम मजदूरी कर आजीविका चलाते हैं। उनका कच्चा मकान है। इसमें वह चार बच्चों और पत्नी के साथ रहते हैं। शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब उनके घर में एक सांप निकला तो पूरा परिवार का सहम गया। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने पूरे घर की सफाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान उनके घर से एक के बाद एक कुल डेढ़ दर्जन सांप निकले। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और जंगल विभाग को दी, लेकिन कोई नहीं पहुंसा। गांव के कुछ युवकों ने सांपों को पकड़ कर बाल्टी में रख दिया। ज्ञानपुर रेंजर विजेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि देवाजितपुर गांव में सांप निकलने की जानकारी मिली है। वन विभाग के सभी कर्मचारी सुरियावां पौधरोपण अभियान की तैयारियों में जुटे हैं। उन्हें गांव जाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed