फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Not deposited labor cess, notice to 51 building owners

Bhadohi News: नहीं जमा किया श्रम उपकर, 51 भवन मालिकों को नोटिस

Sun, 07 Jan 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Not deposited labor cess, notice to 51 building owners
ज्ञानपुर। जिले में बड़े पैमाने पर लेबर सेस (श्रम उपकर) की चोरी हो रही है। श्रम विभाग में राजस्व जमा किए बगैर ही बिल्डरों और भवन स्वामियों ने इमारतें खड़ी कर लीं, लेकिन अब महकमे ने इन पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। विभाग ने 45 लाख से अधिक उपकर बकाए में 51 भवन मालिकों को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

श्रम विभाग के नियमों के अनुसार कोई भी व्यावसायिक निर्माण बिना लेबर सेस जमा कराए नहीं हो सकता। इमारत के तैयार होने में आई कुल लागत की एक फीसद धनराशि लेबर सेस से होती है। निर्माण शुरू होने के पहले अनुमानित लागत के आधार पर यह जमा होता है। कार्य पूर्ण होने के बाद फिर से जांच होती है और लागत बढ़ने पर शेष बचे लेबर सेस की धनराशि जमा कराई जाती है। वहीं आवासीय निर्माण 10 लाख से अधिक की लागत का है तो इसमें भी लेबर सेस जमा होता है। उससे मिली धनराशि सरकारी राजस्व होती है, जिससे शासन भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों के परिवार को योजनाओं का लाभ देता है। ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, गोपीगंज, घोसिया, चौरी, मोढ़ समेत अन्य क्षेत्रों में वैसे तो सैकड़ो नई विल्डिंग तन गई, लेकिन श्रम विभाग के खजाने में लेबर सेस नहीं जमा किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जेपी सिंह ने कहा कि विभागीय जांच में अब तक 51 ऐसे भवन मिले हैं। जिसका लेबर सेस नहीं जमा किया गया। उनके स्वामियों को नोटिस भेजी गई है। राजस्व जमा न करने पर रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 50 हजार से लेकर तीन लाख तक लेबर सेस बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed