फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Municipal workers arrived to repair the leaking pipeline for four days

Bhadohi News: चार दिनों से लीकेज पाइप लाइन को ठीक करने पहुंचे पालिकाकर्मी

Fri, 26 Jun 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Municipal workers arrived to repair the leaking pipeline for four days
गोपीगंज के बड़ेशिव मार्ग पर पेय जल की पाईपलाइन को ठीक करता कर्मी। संवाद - फोटो : संवाद
गोपीगंज। नगर के वार्ड नंबर तीन बड़े शिव मंदिर मार्ग पर बीते चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। लीकेज पाइप लाइन के कारण गर्मी के बीच पेयजल आपूर्ति ठप होने से करीब चार हजार की आबादी चार दिनों से प्रभावित है। लोगों की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को नगर पालिका कर्मी पाइप को दुरूस्त करने पहुंचे। देर शाम तक आपूर्ति बहाल करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर के वार्ड तीन के बड़े शिव मार्ग पर चार दिन पहले अचानक पेजयल पाइप लाइन में लीकेज आ गई। जिससे इससे जुड़े सभी वार्डों व घरों में दूषित पानी जाने लगा। लोगों की शिकायत के बाद पालिका ने चार दिनों से जगह-जगह पाइप लॉक कर यह पता लगाने का प्रयास कर रहे थे कि पाइप लाइन से कितने दूरी तक गंदा पानी की सप्लाई हो रही है। बृहस्पतिवार पालिकाकर्मी लीकेज पाइप की मरम्मत करने पहुंचे और वहां पुरानी पाइप बंद कर नई पाइप लगाई जा रही है। पालिकाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि चार दिन जगह-जगह लीकेज को खोजने में लगाया गया। इसके बाद आज मरम्मत कराई जा रही है। देर शाम तक पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाएगी। दावा किया कि नई पाइप लाइन लगने से खच्चर गली तेज प्रवाह के साथ पानी की सप्लाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed