फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Monday was the coldest day of the season, mercury dropped by three degrees

Bhadohi News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा सोमवार, तीन डिग्री गिरा पारा

Tue, 02 Jan 2024 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Monday was the coldest day of the season, mercury dropped by three degrees
ज्ञानपुर। जिले में अचानक से गलन में वृद्धि हुई है। जिससे लोगों को हाड़ कपाऊ ठंड का एहसास होने लगा। ठिठुरन के बीच सोमवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के बीच हुई। कोहरे ने वाहनों रफ्तार थाम दी। विभिन्न मार्गाें पर पार्किंग लाइट, लाइट के साहरे वाहन रेंगते नजर आये। 10 बजे के बाद कोहरा छटा, लेकिन दिन भर भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हुए। दिन भर चली सर्द भरी हवाएं लोगों के लिए मुसीबत बनी रही। सोमवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढक कर 7.7 डिग्री और 15.7 डिग्री पहुंच गया। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सर्द हवाओं ने कंपकपी बढ़ा दी है। स्थिति यह है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सोमवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। नए साल में लोगों की आंख खुली तो चाराें तरफ घने कोहरे से नए साल का आगाज हुआ। कोहरे का असर सुबह 10 बजे बना रहा। इसी बीच दृश्यता भी करीब 20 मीटर तक रही। कोहरे के कारण वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे का असर कम होने के बाद सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी। सोमवार को दिन भर भगवान भास्कर के दर्शन नसीब नहीं हो सके। गलन में वृद्धि होने के कारण लोगों की अंगुलियां काम करनी बंद कर दी। तमाम लोग दिन भर हथेली रगड़ते नजर आए। शाम चढ़ने के साथ सर्द हवाओं और गलने का असर बढ़ता गया। सोमवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। ठंड के बचने के लिए लोग अलाव से चिपके रहे। वहीं गांव की सड़कों पर चार बजते ही सन्नाटा पसर गया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार काे अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके कारण गलन बढ़ी है। शाम सात बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। गलन इस कदर रही कि अलाव के पास बैठने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिल सका। पछुआ हवा की गति तेज होने से गलन का असर बना रहा।
विज्ञापन


बादलायुक्त रहेगा मौसम:
ज्ञानपुर। जनवरी के पहले सप्ताह में बादलायुक्त मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश होने की उम्मीद है। बदलते बिगड़ते मौसम के बीच किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। किसान तैयार सब्जी की फसल की तोराई करने के साथ सब्जियों को पाले से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed