फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MNREGA labor will take over

मनरेगा मजदूर संभालेगी प्रमुखी

Thu, 15 Jul 2021 05:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
MNREGA labor will take over
ज्ञानपुर। सुरियावा ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख पद की जिम्मेदारी एक मनरेगा मजदूर महिला संभालेगी। भाजपा से ब्लॉक प्रमुख पद की प्रत्याशी अनीता गौतम निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुनी गई हैं, उनके पति भी मनरेगा के मजदूर हैं। कहते हैं कि लोकतंत्र की यही सबसे बड़ी खूबसूरती है की यहां सभी को बराबर अवसर मिलता है। गरीब तबके की अनीता अब गरीबों तक विकास का उजाला लेकर पहुंचेगी। जिले के छह ब्लॉकों में हुए प्रमुख चुनाव में सुरियावां ब्लॉक इस समय चर्चा में है। आखिर हो भी क्यों नहीं। एक गरीब तबके की महिला ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर आसीन होगी। अनीता और उनके पति पेशे से मनरेगा के मजदूर हैं। कड़ी मेहनत कर किसी तरह इनका गुजर-बसर चलता आया है उन्होंने कभी भी सपने में नहीं सोचा था कि वह कभी ब्लॉक प्रमुख बन सकती हैं। भारतीय जनता पार्टी में एक बहुत छोटी सी कार्यकर्ता अनीता को बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी ने सुरियावा ब्लॉक से अपना प्रत्याशी घोषित किया और वह सुरियावां ब्लॉक से निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित की गई है। अनीता का सपना है कि वह अपने क्षेत्र का चौमुखी विकास करें उनका कहना है कि उन्होंने खुद मजदूरी कर गरीबी का एहसास किया है गरीबों और जरूरतमंदों का दर्द वह समझती है।
विज्ञापन

बताते चलें कि सुरियावां ब्लॉक प्रमुख की सीट एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया था। भाजपा ने अनीता पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया। लोकतंत्र की यही खूबसूरती है की अनीता मनरेगा की मजदूर है लेकिन अब उन्हें क्षेत्र पंचायत प्रमुख का ताज मिल गया है । धन बल एवं बाहुबल के दौर में भी सुरियावां ब्लॉक क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिस अनीता को जनादेश दिया वह पहली बार बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुई हैं। भाजपा के विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि हमारे महापुरुषों का सपना था कि समाज के सबसे निचले व्यक्ति को भी अवसर मिले उस सपने को आज भारतीय जनता पार्टी पूरा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed