{"_id":"66fdc22a2c96bb9e0b074fc4","slug":"medals-to-108-players-including-gold-on-36-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-117384-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 36 को स्वर्ण समेत 108 खिलाड़ियों को पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 36 को स्वर्ण समेत 108 खिलाड़ियों को पदक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ की ओर से काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के हास्टल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। अलग-अलग वर्ग के 36 खिलाड़ियों को स्वर्ण, 36 को रजत और 36 को कांस्य पदक मिले। मुख्यमंत्री के सलाहकार और तीरंदाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
उनके साथ जिलाधिकारी विशाल सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन और पूर्व विधायक रवींद्र त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। अवनीश अवस्थी ने कहा किसी भी खेल के शुरुआती दौर में जब खिलाड़ी खेलना शुरू करते हैं तो उस समय कठिनाइयां सामने आती हैं। जो खिलाड़ी उसका डटकर सामना करते हैं वहीं सफल होता है। उन्होंने निशानेबाजों को संदेश दिया कि हार से कभी घबराना नहीं चाहिए। बल्कि इससे सबक लेकर कमियों को दूर कर और मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों से कहा कि पढ़ाई हो या खेल सभी में मन लगाकर आगे बढ़ें। तीरंदाजी संघ के जिलाध्यक्ष विश्वंभर दयाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इसके पूर्व चली प्रतियोगिता के दौरान 10, 13 व 15 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
36-36 खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक दिया गया। टूर्नामेंट में पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 10 से 15 साल के बच्चों के निशाने को देखकर लोग दांतो तले अंगुलियां दबा लेते। इस मौके पर तीरंदाजी संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह राणा, भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत के चीफ कोच सत्यदेव प्रसाद, कोच रुस्तम खान, मुरलीधर, मुकेश कुमार, उर्मिला देवी, अशोक आदि रहे।