फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Major accident in Bhadohi three youths of family died in truck collision

भदोही में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत, बाजार से लौट रहे थे

Mon, 07 Apr 2025 09:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 07 Apr 2025 09:59 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही जिले में सोमवार की देर शाम दर्दनाक हादसा हुआ। बाजार से लौट रहे बाइक सवार एक ही परिवार के तीन युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Major accident in Bhadohi three youths of family died in truck collision
घटनास्थल के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के औराई कोतवाली के तिउरी गांव के पास वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन सर्विसलेन पर ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों बाइक से महराजगंज बाजार में खरीदारी करने गए थे। वहां से लौटते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। मृतकों में एक युवक को मंगलवार को लड़की वाले देखने आ रहे थे। जिसकी घर में तैयारी चल रही थी।

विज्ञापन


घर में मेहमानों के स्वागत की चल रही थी तैयारी
औराई कोतवाली के बासदेवपुर निवासी कल्लू सरोज के पुत्र रिंकू (20) 12वीं का छात्र था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को उसको लड़की वाले देखने आ रहे थे। जिसको लेकर घर में तैयारियां चल रही थी। मेहमानों के स्वागत के लिए रिंकू सामानों की खरीदारी करने महराजगंज बाजार जा रहा था। उसके साथ ही उसके चचेरे भाई अमर (19) पुत्र संतोष और अमित (18) पुत्र सखीचंद सरोज भी चल दिए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बाजार से खरीदारी के बाद वे वापस बासदेवपुर घर लौट रहे थे। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन सर्विसलेन पर तिउरी गांव के पास अचानक सामने एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों हाईवे खुले नाले में जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Bhadohi News: कुएं से बदबू आने पर पास जाकर देखा तो हैरान रह गए लोग, तीन महीने से लापता शख्स का मिला शव

परिवार में मचा कोहराम

टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को औराई ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया। बताया जा रहा है कि रिंकू दो भाईयों में छोटा है। वहीं अमर दो भाईयों और अमित तीन भाईयों में बड़ा था। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया।

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में दबंग का दुस्साहस: महिला की सहेली से बनवाया वीडियो, अब धमकी देकर मांग रहा पैसा

सीओ नरेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना तिउरी गांव के पास सर्विसलेन पर हुई थी। तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed