फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   dead body of missing youth found in well in Bhadohi

Bhadohi News: कुएं से बदबू आने पर पास जाकर देखा तो हैरान रह गए लोग, तीन महीने से लापता शख्स का मिला शव

Mon, 07 Apr 2025 08:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 07 Apr 2025 08:52 PM IST
सार

Bhadohi News : भदोही जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।कुएं से बदबू आने पर लोगों ने अंदर झांक कर देखा तो उसमें शव पड़ा था। कपड़ों से पहचान करने पर पता चला की तीन महीने से लापता शख्स का शव है। घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है।   

विज्ञापन
dead body of missing youth found in well in Bhadohi
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली के मदनपुर गांव निवासी एक शख्स का शव घर से 250 मीटर दूर सुखे कुएं में मिला। युवक बीते तीन महीने से लापता था। खेत में थ्रेसरिंग कर रहे लोगों ने बदबू आने पर कुएं में झांक कर देखा तो उसमें शव मिला। परिजनों ने युवक के हत्या की आशंका जताई है। शव पूरी तरह से कंकाल हो चुका है। कपड़ों के माध्यम से युवक की शिनाख्त हो सकी। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
गोपीगंज कोतवाली के मदनपुर गांव निवासी अमृतलाल बिंद का पुत्र मुकेश बिंद (35) 31 दिसंबर, 2024 को अचानक गायब हो गया। खोजबीन करने के बाद युवक की पत्नी रेखा देवी ने गोपीगंज कोतवाली में तहरीर देते हुए गांव के ही दो लोगों पर पति को अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर साथ ले जाने का आरोप लगाया था। कहा था कि उसके बाद से ही उसके पति गायब हैं। दोनों से पूछा गया तो उन्होंने कुछ नहीं बताया। 
विज्ञापन


दिन बीतता गया लेकिन मुकेश का कुछ पता नहीं चला, इधर सोमवार को गांव के किसान खेत में थ्रेसरिंग कर रहे थे। इस दौरान खेत के बगल स्थित कुएं से हवा चलने पर बदबू आई। आशंका होने पर जब किसानों ने कुएं में झांक कर देखा तो शव जैसा प्रतीत हुआ। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; सख्ती: प्रेशर हॉर्न और हूटर बजाकर भौकाल बनाने वालों की खैर नहीं, गाड़ियों का होगा चालान; सीज की कार्रवाई भी

घटना के बाद एडिशन एसपी शुभम अग्रवाल समेत अन्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोर की मदद से उसके शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने गमछे और लाल रंग बनियान से उसकी पहचान की। मृतक की पांच पुत्रियां और एक पुत्र है। छह भाइयों में वह सबसे छोटा था। मुकेश कालीन की मजदूरी करके परिवार चलाता था। पुत्र के गायब होने के बाद से ही परिजन उसकी तलाश में लगे हुए थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

31 को गायब हुआ था युवक, 15 को दी थी तहरीर

मृतक मुकेश बिंद 31 दिसंबर को गायब हुआ था। इसके बाद मृतक की पत्नी रेखा ने गांव के ही नेबुल बिंद और उज्जैन बिंद के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दोनों उसे अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने दोनों के उस समय दोनों के खिलाफ किडनैपिक का मुकदमा भी दर्ज किया था और हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी, लेकिन बाद में छोड़ दिया था।

क्या बोले अधिकारी
चिकित्सकों के अनुसार डेडबॉडी दो महीने पुरानी है। मामले की जांच की जा रही है। जिन दो लोगों के खिलाफ तहरीर मिली थी। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। -अभिमन्यु मांगलिक, एसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed