फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi police filed FIR against man for made video of woman friend and threatening her and demanding money

वाराणसी में दबंग का दुस्साहस: महिला की सहेली से बनवाया वीडियो, अब धमकी देकर मांग रहा पैसा

Mon, 07 Apr 2025 07:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 07 Apr 2025 07:11 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ ब्लैकमेल करने सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि शख्स ने उसकी सहेली से अश्लील वीडियो बनवाया और अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है। 

विज्ञापन
varanasi police filed FIR against man for made video of woman friend and threatening her and demanding money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के परेड कोठी क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर चितईपुर थाने में कुशीनगर के मूल निवासी और नालासोपारा, मुंबई में रहने वाले प्रदीप मौर्या के खिलाफ ब्लैकमेल करने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
महिला के अनुसार, वह दो बच्चों की मां हैं। उनकी एक सहेली के माध्यम से प्रदीप मौर्या ने उनका अश्लील वीडियो बनवाया। अब वह वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उनसे बार-बार पैसा मांगता है। इसके साथ ही उनके पति और भाई-बहन को उनका वीडियो भेज कर उन्हें बदनाम कर रहा है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; सख्ती: प्रेशर हॉर्न और हूटर बजाकर भौकाल बनाने वालों की खैर नहीं, गाड़ियों का होगा चालान; सीज की कार्रवाई भी
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने पुलिस से कहा कि वह इतनी विवश हो गई हैं कि उनके मन में आत्महत्या का विचार आ रहा है। उधर, इस संबंध में चितईपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed