फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A notice of attachment was pasted on the house of the accused for not appearing in the court

Bhadohi News: कोर्ट में हाजिर न होने पर आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

Tue, 06 Oct 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
A notice of attachment was pasted on the house of the accused for not appearing in the court
गोपीगंज। कोर्ट के आदेश पर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी राम बहादुर पाल के घर पर्वतपुर में पुलिस ने सोमवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया। पुलिसिया कार्रवाई से परिजनों में खलबली मच गई। पुलिस के मुताकि पर्वतपुर गांव निवासी रामबहादुर पाल लंबे समय से वांछित चल रहा है। न्यायालय में हाजिर न होने पर उसके खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337, 427 आईपीसी के तहत अपराध का परिवाद दाखिल किया गया है। गिरफ्तारी अधिपत्र जारी होने के बाद आरोपी का पता नहीं चल सका और वह तामिला से बचने के लिए छिप रहा है। न्यायालय के आदेश पर लालानगर चौकी प्रभारी उमाशंकर तिवारी पर्वतपुर पहुंचे और आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि पुलिस टीम ने नोटिस चस्पा किया है। तय समय पर न आने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed