फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The friendship of Krishna and Sudama left devotees deeply moved

Bhadohi News: कृष्ण-सुदामा की मित्रता ने भक्तों को किया भावविभोर

Tue, 06 Oct 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The friendship of Krishna and Sudama left devotees deeply moved
नईबाजार में कथा सुनती महिलाएं। संवाद
नईबाजार। जमुनीपुर कॉलोनी स्थित मां शारदा मंदिर परिसर के पास चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास विकास आनंद जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता संसार के लिए प्रेम, त्याग, समर्पण और निस्वार्थ भाव का अनुपम उदाहरण है। प्रसंग सुनकर कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के बाल्यकाल का वर्णन करते हुए बताया कि दोनों ने ऋषि संदीपनि के आश्रम में साथ रहकर शिक्षा ग्रहण की थी। गुरुकुल में अध्ययन के दौरान दोनों के बीच गहरी मित्रता हो गई थी। एक प्रसंग में सुदामा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण से छिपाकर चने खा लेने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना के बावजूद भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा के प्रति अपने प्रेम और स्नेह में कभी कमी नहीं आने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय बीतने के बाद जब सुदामा अत्यंत निर्धन अवस्था में भगवान श्रीकृष्ण से मिलने द्वारका पहुंचे तो भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बालसखा को देखते ही राजसी वैभव और पद की मर्यादा भूलकर उनका आत्मीय स्वागत किया। भगवान स्वयं आगे बढ़कर सुदामा को गले लगा लेते हैं। धार्मिक आयोजन के वैदिक कार्यों की देखरेख पंडित अवधेश दुबे, पंडित मुकेश दुबे और पंडित सुभाष चंद्र दुबे कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed