फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Maharashtra Police reached bhadohi in search of relative and nephew of MLA Vijay Mishra in sexual assault case

भदोही: विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार और भतीजे की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस ने फिर दी दबिश, युवती से दुष्कर्म का मामला

Thu, 01 Jul 2021 09:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 01 Jul 2021 09:24 PM IST
सार

महाराष्ट्र के कांदिवली थाने में ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी और भतीजे ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। इससे पहले पुलिस 8 जनवरी को भी दबिश देने पहुंची थी। आरोप है कि एक युवती से नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Maharashtra Police reached bhadohi in search of relative and nephew of MLA Vijay Mishra in sexual assault case
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी और भतीजे ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा की तलाश में गुरुवार को महाराष्ट्र के कांदिवली थाने की पुलिस जिले में दूसरी बार आ धमकी। दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। इस कारण पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के कल्याण इलाके की एक युवती ने कांदिवली थाने में 8 जनवरी 2021 को दोनों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि ज्ञानपुर के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा और रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने कांदिवली की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी दिलाने के लिए 15 अगस्त 2019 को बुलाया था। वहां नौकरी का झांसा देकर दोनों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इसके कुछ दिन बाद एक होटल में बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर शारीरिक शोषण किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दिसंबर 2020 तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। करीब चार महीने पहले भी इस मामले में गिरफ्तारी के लिए पुलिस जिले में आई थी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उस दौरान पुलिस नोटिस चस्पा कर वापस लौट गई। उक्त प्रकरण में हाजिर न होने पर पुलिस गुरुवार को जिले में फिर धमकी और गोपीगंज पुलिस का सहयोग लेकर धनापुर सहित कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस जिले में आई थी।

मुकदमा फर्जी, मिल चुकी है अंतरिम जमानत
निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा ने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमा फर्जी है। उन्होंने बताया कि 2014 से वह मुंबई गए ही नहीं है। उक्त प्रकरण में अंतरिम जमानत भी मिल चुकी है। चुनाव को लेकर साजिश रची जा रही है। चुनाव में उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल करने का प्रयास हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed