फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lekhpal arrested while taking bribe of ten thousand rupees

Bhadohi News: दस हजार घूस लेते लेखपाल गिरफ्तार

Fri, 30 May 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal arrested while taking bribe of ten thousand rupees
ज्ञानपुर/औराई। मिर्जापुर की एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को अमिलहरा गांव से 10 हजार रुपये घूस ले रहे चकगुमानी गांव के क्षेत्रीय लेखपाल राघवेंद्र प्रताप को गिरफ्तार किया है। टीम उसे लेकर औराई कोतवाली गई। जहां ग्रामीण और लेखपाल संघ के सदस्य पहुंच गए। लेखपाल के समर्थन में हंगामा किया। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 27 मई 2025 को अमिलहरा गांव निवासी रामआसरे ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन मिर्जापुर को प्रार्थना पत्र दिया था कि उसके पिता राम सिंह ने 27 मई को ऑनलाइन आवेदन किया कि उसकी जमीन को आवासीय किया जाए। क्षेत्रिय लेखपाल राघवेंद्र कुमार निवासी सुभाष नगर सैनी सिराथू जिला कौशांबी ने रिपोर्ट लगाने के लिए 10 हजार की रिश्वत मांगी। बृहस्पतिवार को टीम उनके गांव पहुंची। उन्हें कैमिकल लगे पांच-पांच सौ के बीस नोट लिफाफे में दिए। इसके बाद लेखपाल को बुलाने के लिए कहा। गांव के ही दुखरन यादव के मकान के पास लेखपाल को उन्होंने नोटों से भरा लिफाफा दिया। वह नोट निकालकर देख रहा था कि टीम ने उसे पकड़ लिया। टीम उसे लेकर औराई थाने पहुंची। सूचना मिलने पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष व संगठन के पदाधिकारी के साथ तीनों तहसीलों के लेखपाल, सुरियावा क्षेत्र के कई गांवों के ग्राम प्रधान और ग्रामीण थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि एंटी करप्शन ने गलत तरीके से लेखपाल को गिरफ्तार किया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक पतिराम यादव, निरीक्षक विनय सिंह, उप निरीक्षक अभिषेक कुमार, शैलेंद्र राय, मुकेश यादव, सुधीर कुमार, मुरारी यादव आदि रहे।
विज्ञापन


वर्जन
चकगुमानी गांव के लेखपाल राघवेंद्र को एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।- शिव प्रकाश यादव, एसडीएम ज्ञानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed