फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Land registered in the name of the King of Kashi transferred to another person's name; Lekhpal suspended

Bhadohi News: काशी नरेश के नाम की जमीन पर चढ़ा दिया दूसरे का नाम, लेखपाल निलंबित

Sat, 22 Aug 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Land registered in the name of the King of Kashi transferred to another person's name; Lekhpal suspended
ज्ञानपुर। भदोही तहसील के फत्तूपुर में काशी नरेश के नाम की करोड़ों रुपये की जमीन पर गलत ढंग से दूसरे का नाम दर्ज करने के मामले में कार्रवाई हुई है। डीएम शैलेष कुमार ने लेखपाल नीति शुक्ला को निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि फत्तूपुर में काशी नरेश के नाम से जमीन है। यह नॉनजेड-ए की श्रेणी में होने के कारण उत्तर प्रदेश सरकार की है। इसकी कीमत करोड़ों में है। हलका लेखपाल नीति शुक्ला ने मिलीभगत करके उस पर किसी दूसरे का नाम दर्ज कर दिया, जबकि किसी भी जमीन पर नाम दर्ज करने का अधिकार केवल एसडीएम को है। मामले की जानकारी होने पर एडीएम न्यायिक से जांच कराई गई। आरोप सही मिलने पर हलका लेखपाल नीति शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बताया कि प्रकरण की जांच एवं सच सामने लाने के लिए टीम का गठन किया गया है। मामले में विभागीय कार्रवाई भी कराई जाएगी। कहा कि भ्रष्टाचार एवं सरकार की नीतियों के खिलाफ काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed