फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   In the framework of Innovation Council, the environment of the students should also be kept in mind.

Bhadohi News: नवाचार परिषद की रूपरेखा में में छात्रों के परिवेश का भी रहे ध्यान

Thu, 18 Apr 2024 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
In the framework of Innovation Council, the environment of the students should also be kept in mind.
भदोही। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को नवाचार परिषद (आइआइसी) की बैठक का आयोजन हुआ। जिसें विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। विशिष्ट आमंत्रित सदस्य भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइसीटी) के निदेशक प्रो. राजीव कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि नवाचार परिषद के द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाते समय समाज की आवश्यकताओं और समस्याओं व छात्रों की ग्रामीण एवं सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. शाहिद परवेज ने कहा कि नवाचार परिषद की गतिविधियां विद्यार्थियों के उन्नयन और विकास में सहायक होती हैं। महाविद्यालय के विकास व अकादमिक गतिविधियों के मूल्यांकन से पिछली गलतियों का पता चलता है। जिससे भविष्य के लिए योजना बनाने में मदद मिलती है। नवाचार परिषद के अध्यक्ष डाॅ. अनीश कुमार मिश्र ने बताया कि नवाचार परिषद की बैठक में पिछले तीन माह के काम की समीक्षा और आगामी तीन माह के लिए गतिविधि कैलेंडर निर्धारित किया गया। बताया कि बैठक में 23 अप्रैल को भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित कार्यक्रम इंपैक्ट लेक्चर के अंतर्गत कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया। इस दौरान आइआइसीटी की प्राध्यापक डा. बेट्टी दास गुप्ता ने अटल इनक्यूबेशन सेंटर, बीएचयू वाराणसी और हर प्रसाद गुप्त इनक्यूबेशन सेंटर, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में प्रशिक्षण कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed