फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   I am the minister, the police are not doing their job...

Bhadohi News: इंटर कॉलेज में छात्राें के दो गुट भिड़े, हंगामा

Sat, 07 Feb 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
I am the minister, the police are not doing their job...
खानापुर चन्द्रिका प्रसाद इंटर मीडिएट कॉलेज में बच्चों के विवाद पर पहुची पुलिस। संवाद
जंगीगंज। गोपीगंज थानाक्षेत्र के खानापुर स्थित चंद्रिका प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज में शुक्रवार को प्रायोगिक परीक्षा के दौरान छात्राें के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर भी चले। किसी भी छात्र के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना से कॉलेज में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में विद्यार्थियों को छोड़ा गया। जिले के इंटर कॉलेजों में यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा कराई जा रही है। चंद्रिका प्रसाद इंटर कॉलेज में शुक्रवार को भौतिक विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा चल रही थी। इसमें कॉलेज के साथ ही अटैच स्कूल के विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए आए। इसी दौरान नौवीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं की छुट्टी कर दी गई। आरोप है कि उसी दौरान दूसरे विद्यालय से आए छात्रों ने कॉलेज की छात्राओं पर फब्तियां कसने लगे। यह सुनकर विद्यालय के बच्चे नाराज हो गए। कहासुनी के बाद उनमें मारपीट हो गई। कुछ विद्यार्थियों ने एक दूसरे पर ईंट और पत्थर भी फेंके। यह देखकर सुल्तानपुर से आए परीक्षक ने पुलिस अधीक्षक को सूचना दे दी। एसपी के निर्देश पर चौकी प्रभारी पारसनाथ यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत की। उन्हें परीक्षा के बाद घर भेजा। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि विद्यार्थियों में कुछ विवाद होने पर पुलिस भेजी गई। विवाद को शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed