फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Husband hit wifes head with an axe not getting justice bhadohi crime news

पति ने पत्नी के सिर पर किया कुल्हाड़ी से वार: नहीं मिल रहा है इंसाफ, विधवा मां और बच्चों के साथ भटक रही

Wed, 05 Oct 2022 06:20 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 05 Oct 2022 06:20 PM IST
सार

सुरहन भगवानपुर में एक विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि पति ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। ससुराल के आतंक से भयभीत विवाहिता अपने बच्चों के साथ मायके में रहने को मजबूर है।

विज्ञापन
Husband hit wifes head with an axe not getting justice bhadohi crime news
इंसाफ के लिए विधवा मां के साथ थाने का चक्कर लगा रही विवाहिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली खबर आई है। सुरहन भगवानपुर में एक विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि पति ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। ससुराल के आतंक से भयभीत विवाहिता अपने बच्चों के साथ मायके में रहने को मजबूर है। इंसाफ के लिए विवाहिता अपनी विधवा मां के साथ थाने का चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक इंसाफ नही मिल पाया है ।

विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के महामलपुर थाना कछवा निवासी रविता देवी की शादी आठ साल पहले सुरहन भगवानपुर निवासी राजकुमार पाल से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सहित ससुराल पक्ष के लोग किसी न किसी बहाने से प्रताड़ित करते है। रविवार को भी ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मारा पीटा और इस दौरान पति ने कुल्हाड़ी से उसके सर पर मार दिया। घायल विवाहिता का पुलिस ने मेडिकल कराकर एनसीआर दर्ज कर लिया, जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे है। जिससे भयभीत विवाहिता ससुराल नही जा पा रही है । 
विज्ञापन

पीड़िता की मां रम्पा देवी ने बताया कि पुलिस ने अपने हिसाब से तहरीर लिखवाया और एनसीआर दर्ज कर जिम्मेदारी पूरी कर ली। कहा कि अगर किराए के लिए पैसा होता तो बड़े अफसरों के यहां भी जाती, ताकि बेटी को इंसाफ मिल पाति। दो बच्चों के साथ घटना के बाद से ही बेटी मायके में रह रही है, फिर भी पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed