{"_id":"6aeb9a21dceb260623095420","slug":"fir-against-three-for-assaulting-a-woman-and-robbing-her-of-her-mangalsutra-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-151010-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: महिला से मारपीट व मंगलसूत्र लूटने के आरोप में तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: महिला से मारपीट व मंगलसूत्र लूटने के आरोप में तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली के जोरई गांव निवासी महिला से मारपीट और लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव निवासी पीड़िता दुर्गावती देवी का आरोप है कि विपक्षी अशोक पाठक के बेटों ने बीते दो जून को उनके घर में घुसकर मारपीट की और सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। कोर्ट के आदेश पर अब प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़िता दुर्गावती देवी के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी प्रतिमा मिश्रा का विवाह अशोक कुमार पाठक निवासी जोरई के रिश्तेदार के यहां कराया था।
विवाह के बाद अशोक ने उनसे कई बार रुपये मांगे, जिस पर उन्होंने अलग-अलग तिथियों में दो लाख रुपये दिए। आरोप है कि 2 जून को अशोक पाठक के बेटे संदीप कुमार और प्रदीप कुमार उनके घर आए। उन्होंने दुर्गावती देवी से 50,000 रुपये मांगे, लेकिन असमर्थता जताने पर गाली-गलौच करते हुए लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी। जब दुर्गावती देवी जान बचाकर घर में भागीं, तो दोनों आरोपी घर में घुस गए और मारपीट की।
विज्ञापन
आरोपियों ने प्रतिमा के गले से लगभग एक लाख रुपये मूल्य का सोने का मंगलसूत्र जबरन छीन लिया और घर में सामान भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि मामले में कोतवाली में शिकायत के बाद सुनवाई न होने पर कोर्ट में याचिका दाखिल की। जिसके बाद कोर्ट ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।