{"_id":"6aeb98ca566f16b43a06f4f1","slug":"azad-sports-defeated-future-sports-by-22-runs-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-150986-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आजाद स्पोर्ट्स ने फ्यूचर स्पोर्ट्स को 22 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आजाद स्पोर्ट्स ने फ्यूचर स्पोर्ट्स को 22 रनों से हराया
महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में विजेता खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
Link Copied
सुरियावां। महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में अंडर-14 क्रिकेट मैच फ्यूचर स्पोर्ट्स क्लब व आजाद स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। लो स्कोरिंग मैच में आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने बेलावर जौनपुर को 22 रनों से शिकस्त दी। आजाद स्पोर्ट्स के सिद्धार्थ सरोज ने 61 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं कृष्णा ने 7 ओवर में 3 मेडन ओवर डालते हुए 15 रन देकर 4 विकेट लिए।
विज्ञापन
टॉस जीतकर फ्यूचर स्पोर्ट्स एकेडमी बेलवार जौनपुर की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आजाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम पिच की नमी के कारण शुरुआती ओवरों में रन नहीं बना पाई। निर्धारित 35 ओवर के मैच में 33वें ओवर में सभी विकेट खोकर 149 ही टीम बना सकी। जिसमें सिद्धार्थ सरोज ने 61 रन, श्रेयांश गुप्ता ने 22, सानू मौर्य ने 21 रनों का योगदान किया। इसके अलावा अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। बेलवार की टीम की तरफ से गेंदबाजी में विपिन यादव ने 4 विकेट व प्रिंस सेठ ने 2 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी बेलवार की टीम कृष्ण यादव व प्रतीक यादव के सटीक व सधी गेंदबाजी के आगे नहीं टिक पाई और 28वें ओवर में 127 रनों पर ही सिमट गई। कम स्कोर के बावजूद आजाद स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाजों ने अपनी टीम को विजय दिला दी। बेलवार की टीम की तरफ से सुजीत यादव ने सबसे अधिक 31 रन की पारी खेली। इसके अलावा दिव्यांशु ने 20 रन और सुधांशु ने 18 रनों का योगदान किया। आजाद स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से गेंदबाजी में कृष्णा यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 3 मेडन 15 रन और 4 विकेट लेकर बेलवार की सुनिश्चित कर दी। इसके अलावा प्रतीक यादव ने 3 विकेट, शिवम मिश्रा ने 2 विकेट और सिद्धार्थ को 1 विकेट मिला। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कृष्ण यादव को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।