{"_id":"6aeb99d46938d2486f05eb6c","slug":"fire-breaks-out-in-tent-house-shop-goods-reduced-to-ashes-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-150999-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: टेंट हाउस की दुकान में लगी आग, सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: टेंट हाउस की दुकान में लगी आग, सामान राख
विज्ञापन
नईबाजार। इंदिरा मिल मार्ग स्थित घमहापुर में मंगलवार की देर रात एक टेंट हाउस में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग से टेंट का सारा सामान जलकर राख हो गया। अग्निमशन विभाग की दो बड़ी गाड़ियों के सहयोग से करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया गया। पीड़ित घमहापुर निवासी आशीष बिंद के अनुसार आग से सात से आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
भदोही कोतवाली के घमहापुर निवासी आशीष बिंद घर से कुछ दूरी पर टेंट हाउस का संचालन करते हैं। इसका दुकान नई बाजार इंदिरा मिल मार्ग पर घमहापुर के पास स्थित है। मंगलवार की रात करीब नौ बजे लोगों ने दुकान से धुआं उठते देखा। इसकी सूचना टेंट हाउस संचालक आशीष को दी। सूचना मिलते ही आशीष मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। इधर, लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। घटना के बाद करीब 15 मिनट के अंदर अग्निमशन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग के दो बड़े वाहनों के माध्यम से करीब 45 मिनट तक मशक्कत करने के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। जब तक आग बुझाई जाती, तब तक लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो चुके थे। पीड़ित के अनुसार करीब सात से आठ लाख रुपये के सामान जल गए। अग्निशमन अधिकारी ओपी माथुर ने बताया कि पीड़ित के अनुसार आग शाॅर्ट सर्किट के कारण लगी थी। दो वाहनों के माध्यम से 40 से 45 मिनट तक मेहनत कर आग पर काबू पाया गया।
प्रमुख पॉइंट पर डटी रहेगी टीम
अग्निशमन अधिकारी ओपी माथुर ने बताया कि दिवाली पर्व पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए विभाग के स्तर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छह बड़ी गाड़ियां और दो चार पहिया वाहन के साथ मोबाइल टीमों को सक्रिय मोड पर रखा गया है। ताकि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तत्काल उस पर काबू पाया जा सके। इसके अलावा जगह-जगह चौपालों के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। ताकि लोग पटाखा छोड़ते समय सावधानी बरतें।