फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hundred couples got married with fire as witness.

Bhadohi News: अग्नि को साक्षी मानकर सौ जोड़े एक दूजे के हुए

Fri, 24 Jan 2025 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Hundred couples got married with fire as witness.
ज्ञानपुर। जिले के चार ब्लॉकों में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें छह ब्लॉक एवं सात नगर निकाय के चयनित जोड़ों की शादी हुई। सौ जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर एक दूजे का हाथ थामा। जनप्रतिनिधि और अधिकारी विवाह के साक्षी बने। सभी को बेहतर जिंदगी का आशीर्वाद देते हुए उपहार दिए गए। विवाह को लेकर ब्लॉकों में गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

सुरियावां ब्लॉक सभागार में सामूहिक विवाह को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह से ही चहल-पहल बढ़ गई। सुबह 10 बजे के बाद विधि विधान से शादी शुरू हुई। वैदिक मंत्रोचार के बीच वर-वधू शादी के बंधन में बंधे। कुल 42 जोड़ों की शादी कराई गई। अभोली, सुरियावां ब्लॉक के अलावा गोपीगंज नगर से चयनित जोड़ों की शादी कराई गई। ब्लाॅक प्रमुख अनिता गौतम, बीडीओ सुधाकर दुबे, आलोक कुमार पांडेय, नितेश त्रिपाठी, ग्राम पंचायत अधिकारी राजनाथ, संतोष उपाध्याय, मनोज मौर्य आदि रहे। इसी तरह औराई ब्लॉक में 20, भदोही ब्लॉक में 17, ज्ञानपुर ब्लॉक के 15, डीघ में 19 समेत कुल 100 जोड़ों की शादी हुई। सभी ब्लॉकों में सबसे अधिक एससी वर्ग की 64, पिछडे वर्ग की 35 और सामान्य वर्ग की एक शादी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed