फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Housing not built after taking Rs 38 lakh, notice to 76 beneficiariesHousing not built after taking Rs 38 lakh, notice to 76 beneficiaries

Bhadohi News: 38 लाख लेकर नहीं बनाए आवास, 76 लाभार्थियों को नोटिस

Sun, 07 Jan 2024 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Housing not built after taking Rs 38 lakh, notice to 76 beneficiariesHousing not built after taking Rs 38 lakh, notice to 76 beneficiaries
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 76 लाभार्थियों ने पहली किस्त के रूप में 38 लाख रूपये लेकर आवासों का निर्माण नहीं कराया। अब डूडा विभाग ने नोटिस भेजकर तीन दिनों में आपत्ति दर्ज करने का समय दिया है। तय तिथि पर जवाब न देने पर विभाग रिकवरी के लिए आरसी जारी करेगा।
विज्ञापन

शहरी गरीबों एवं आवासविहीन लोगों को पक्का छत मुहैया कराने के लिए साल 2017 में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की। जिले की सात नगर निकायों भदोही, गोपीगंज, घोसिया, खमरिया, सुरियावां, नई बाजार और ज्ञानपुर में करीब पांच साल में 27 हजार 23 लोगाें को पहली किस्त के रूप में 50-50 हजार रूपये जारी किया गया। 24 हजार से अधिक लाभार्थियों ने आवास बनवा लिया, जबकि शेष का आधा अधूरा काम हुआ, लेकिन 76 ऐसे लाभार्थी हैं, जो पहली किस्त लेने के बाद भी अब तक आवास का निर्माण शुरू नहीं करा सके। जिसको लेकर डूडा कार्यालय ने अब सख्ती शुरू कर दिया है। शनिवार को परियोजना अधिकारी प्रतिभा श्रीवास्तव ने भदोही नगर पालिका के चार, गोपीगंज के 13, सुरियावां के 11, ज्ञानपुर के 18, नई बाजार के पांच, घोसिया के 17 और नगर पंचायत खमरिया के आठ समेत कुल 76 लाभार्थियों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी की लिस्ट नगर निकाय में चस्पा की गई है। यदि अपात्रों को कोई आपत्ति है, तो उसकी सूचना अपने नगर पंचायत/नगर पालिका परिषद और डूडा कार्यालय ज्ञानपुर में तीन में प्रस्तुत करें। ऐसा न करने पर उनकी डीपीआर को निरस्त करने के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही 50-50 हजार की वसूली के लिए राजस्व विभाग के माध्यम से रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed