फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Garbage -used to fill the delivery boy, sued four

Bhadohi News: कूड़ा -कचरा भर देते थे डिलिवरी बॉय, चार पर मुकदमा

Fri, 05 Jan 2024 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Garbage -used to fill the delivery boy, sued four
ज्ञानपुर। आनलाइन सामान बेचने वाली एक कंपनी के चार डिलिवरी बॉय के खिलाफ ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा आनलाइन सामान बेचने वाली एक कंपनी के शिकायत अधिकारी मूर्ति एसएन ने दर्ज कराया है। शिकायत अधिकारी की तहरीर पर ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने डिलिवरी बॉय अवधेश गुप्ता, बृजेश यादव, कृष्ण कुमार व विजय सोनकर के खिलाफ दर्ज किया है। आनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी के शिकायत अधिकारी का आरोप है कि भदोही जिले में डिलिवरी बॉय बड़ा खेल कर रहें थे। महंगे सामानों की जगह पत्थर-कूड़ा-कचरा भरकर जालसाजी करते थे। ग्राहकों के ओटीपी से उनका एकाउंट हैंक कर यह डिलिवरी बॉय कम्पनी के साथ जालसासी करते थे। जिससे कंपनी को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। फिलहाल ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने इन चारों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed