फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ganga's water level rising rapidly

Bhadohi News: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

Sat, 22 Jul 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level rising rapidly
सीतामढ़ी। गंगा बैराज से सात लाख क्यूसेक पानी छोड़ने का असर गंगा में साफ देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को चार सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से पानी बढ़ने लगा। जिले में वैसे तो बारिश नहीं हो रही है, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं। यमुना सहित सहायक नदियों में पानी छोड़ने से गंगा का पानी बढ़ने लगा है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक जलस्तर 72.110 मीटर तक पहुंच गया। चार सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। सीतामढ़ी, रामपुर घाट सहित अन्य गंगा घाटों की तरफ पानी बढ़ने लगा है। इससे तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग केहुनी के मुताबिक गंगा के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में करीब एक मीटर बढ़ाव हुआ। सीतामढ़ी में शाम तक जलस्तर 72.500 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed