फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Disturbance found in hundred bed hospital, team formed to investigate

सौ शैय्या अस्पताल में मिली गड़बड़ी, जांच को टीम गठित

Wed, 28 Sep 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Disturbance found in hundred bed hospital, team formed to investigate
ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित सौ शैय्या के अस्पताल में गड़बड़ी मिलने पर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। मंगलवार दोपहर को जिलाधिकारी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां खामियां नजर आई। अस्पताल में उपकरणों को क्रियाशील नहीं पाया गया। इस दौरान स्टाक दवाओं की अनुपलब्ध सूची, एक वार्ड में फैन, स्टूल और उपकरण न दिखने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

यह अस्पताल पहले से ही चर्चा में रहा है। अस्पताल का संचालन नहीं हो रहा था और यहां नौ चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी गई थी। सांसद के निरीक्षण में यह मामला सामने आया था।
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण के दौरान औषधि कक्ष के बाहर लगी सूची में 243 दवाओं के नाम अंकित पाए गए। लेकिन दवा खाना में दवाओं की सूची नहीं मिली।
डिस्पोजल डस्टबीन भी नहीं मिली। ओपीडी कमरे में न तो फैन मिला, न स्टूल। दरवाजा टूटा मिला। डीएम ने सीएमओ और सीएमएस से जवाब मांगा, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अस्पताल में 192 चिकित्सकीय उपकरण अनस्टॉल पाए गए। इस संबंध में सीएमओ व सीएमएस से जवाब मांगा गया। जांच टीम गठित कर दस दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में साफ-सफाई की मुक्कमल व्यवस्था नहीं होने पर डीएम ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। सख्त निर्देश दिया है कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई रखी जाए। जिले में ड्रग वेयर हाउस नहीं है। इसके कारण अस्पताल को ही दवा का गोदाम बना लिया गया है।

अस्पताल में चिकित्स्कों के आने का समय निर्धारित नहीं है, लेकिन जाने का समय निर्धारित है, दो बजे से पहले ही चिकित्सक केविन से गायब हो जाते हैं। डीए ने सख्त निर्देश दिया कि डॉक्टरों, पैरामेडिकल आदि निर्धारित समयावधि तक ड्यूटी करें।
सीएमएस डॉ. सुनील कुमार पासवान बताया कि जिलाधिकारी ने अस्पताल में जल्द से जल्द लैब और एक्स-रे शुरू करवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed