फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Development work will be done in Katra market with Rs 44 lakhs

Bhadohi News: कटरा बाजार में 44 लाख से कराए जाएंगे विकास कार्य

Sat, 15 Feb 2025 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Katra market with Rs 44 lakhs
नगर पालिका में करीब 44 लाख की लागत से कास कार्य कराए जाएंगे। सभासद की ओर से वार्ड में भूमिगत नाली, इंटरलाकिंग, पाइप विस्तार आदि समस्याओं से अवगत कराया गया है। जिस पर पालिका प्रशासन की मुहर लग गई है। इसमें अलग-अलग मद से तमाम कार्य होंगे।कटरा बाजार को भदोही नगर की हृदयस्थली कहा जाता है।
विज्ञापन

यहां काफी समय से भूमिगत नालियों, इंटरलाकिंग सडक, पेयजल की समस्याएं बनी थी। जिसको लेकर सभासद गिरधारी जायसवाल की ओर से बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव दिया गया था। वार्ड की समस्याओं को देखते हुए सभासद के प्रस्तावों पर पालिका की सहमति के बाद वार्ड में भूमिगत नाली, इंटरलाकिंग सडक, पाइप लाइन विस्तार कराने के साथ साथ दो सबमर्सिबल पंप लगेंगे।
विज्ञापन

अब तक अलग अलग स्थानों पर 29 लाख के विकास चल रहे हैं। वहीं यादव बस्ती में 12.13 लाख की लागत से अंडरग्राउंड नाली व इंटरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य होगा। इसको लेकर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अतहर अंसारी ने लोकार्पण भी किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड को जल्द ही मूलभूत सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed