फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demand to cancel the master plan and declare the district as drought affected

Bhadohi News: मास्टर प्लान रद्द करने और जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

Thu, 01 Aug 2024 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Demand to cancel the master plan and declare the district as drought affected
ज्ञानपुर। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के मास्टर प्लान समेत जिले के सूखा घोषित करने को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दकी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बीडा के मास्टर प्लान को रद्द कर नए सिरे मास्टर प्लान तैयार करने और बारिश न होने की दशा में किसानों के हितों को ध्यान में रखकर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

सपा के प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दकी ने बताया कि गठन के 42 सालों बाद बीडा का मास्टर प्लान तैयार किया गया है, लेकिन उसमें व्यवहारिकता को दरकिनार कर दिया गया है। जिसके कारण आने वाले समय में नगर समेत आसपास के लोगों को काफी परेशानी होगी। इस लिहाज से इसे फिलहाल रद्द कर नए सिरे से इसमें संसोधन किये जाने की आवश्यकता है। इसके अलावा इस साल बारिश की स्थिति काफी बदहाल रही है। ऐसे में किसानों के हितों को ध्यान में जनपद को सूखा ग्रस्त घोषित किया जाए। जिससे अन्नदाताओं को राहत मिल सके। मौके पर रामयज्ञ पाल, गुलाब पाल, संतोष यादव, सुबेदार, लाल मोहम्मद, जवाहरलाल यादव, सलीम राइम, दीलिप पासी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed