फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CWC notice to the accused of beating an innocent with slippers, summoned on 23rd

Bhadohi News: मासूम को चप्पलों से पिटने के आरोपी को सीडब्ल्यूसी की नोटिस, 23 को तलब

Sun, 22 Dec 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
CWC notice to the accused of beating an innocent with slippers, summoned on 23rd
ज्ञानपुर। गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर रोड पर 10 वर्षीय बच्चे की चप्पलों से पिटाई करने वाले आरोपी सरफराज को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की ओर से नोटिस जारी कर दी गई। सीडब्ल्यूसी ने उन्हें 23 दिसंबर को तलब किया है।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर में बीते शनिवार की रात एक बच्चे की चप्पल से पिटाई का वीडियो वायरल हो गया था। आरोप है कि बच्चा नगर निवासी सरफराज के बेटे के साथ फुल्की खा रहा था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी सरफराज ने मासूम की चप्पलों से पिटाई कर दी। दूसरी तरफ सीडब्ल्यूसी के दखल के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मामले ने सीडब्ल्यूसी की ओर से आरोपी को नोटिस जारी कर 23 दिसंबर को तलब किया गया है। जहां वह कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखेगा। सीडब्ल्यूसी चेयरमैन पीसी उपाध्याय ने बताया कि मासूम की चप्पलों से पिटाई मामले में आरोपी को नोटिस जारी कर 23 को तलब किया गया है। जहां उससे जवाब लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed